Video: 'उम्मीद है एक दिन मेरी हिंदू पत्नी ईसाई धर्म अपनाएंगी', उपराष्ट्रपति JD Vance के बयान पर मचा हंगामा

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस (JD Vance) ने अपनी पत्नी ऊषा वेंस (Usha Vance) को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसने अमेरिका में राजनीतिक और धार्मिक बहस को जन्म दे दिया है। मिसिसिपी यूनिवर्सिटी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है, एक दिन उनकी हिंदू पत्नी ऊषा भी उनकी तरह ईसाई धर्म अपना लेंगी। हालांकि, वेंस ने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी इंटरफेथ शादी आपसी सम्मान और समझ पर आधारित है।

JD Vance on Hindu Wife: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने अपनी पत्नी ऊषा वेंस को लेकर ऐसा खुलासा किया है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है। दरअसल, जेडी वेंस ने कहा कि है कि उन्हें उम्मीद है कि एक दिन उनकी पत्नी ऊषा वेंस (Usha Vance), जो हिंदू हैं, उनकी तरह ईसाई धर्म को अपनाएंगी। हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि उनकी इंटरफेथ शादी आपसी सम्मान और समझ पर आधारित है।

jd vance

उपराष्ट्रपति जेडी वेंस बोले- उम्मीद है कि मेरी पत्नी एक दिन ईसाई धर्म अपनाएगी।(फोटो सोर्स: AP)

जेडी वेंस ने यह बात बुधवार रात मिसिसिपी यूनिवर्सिटी में एक कार्यक्रम के दौरान कही। यह कार्यक्रम राजनीतिक कार्यकर्ता चार्ली कर्क (जिनकी सितंबर में हत्या हुई थी) की याद में आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए वेंस ने अपने धार्मिक सफर और उसके पारिवारिक जीवन पर पड़े प्रभाव के बारे में बात की।

End of Feed