'वह ईसाई नहीं हैं और उनका धर्म बदलने...', हिंदू पत्नी के धर्म को बदलवाने वाले बयान से उपराष्ट्रपति JD Vance ने मारा यू-टर्न

JD Vance Hindu Wife Row: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अपनी पत्नी पर टिप्पी कर सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल, उन्होंने हाल ही में कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि उनकी हिंदू पत्नी ईसाई धर्म अपना लेंगी। इस बयान पर उपराष्ट्रपति की काफी आलोचना हुई। मामला बढ़ता देख जेडी वेंस ने सफाई दी है।

JD Vance Hindu Wife Row: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने हाल ही में कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि उनकी हिंदू पत्नी, ऊषा वेंस एक दिन ईसाई धर्म अपनाएंगी। उपराष्ट्रपति के इस बयान पर काफी बवाल मचा। हालात बिगड़ता देख जेडी वेंस को इस पर सफाई देनी पड़ी। सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर एक पोस्ट में वेंस ने इस आलोचना को "घिनौना" बताया और कहा कि उन्होंने अपनी इंटरफेथ शादी के बारे में सवाल को पर्सनल माना, लेकिन वह "पब्लिक फिगर" होने के नाते इससे बच नहीं सकते थे। इससे पहले टर्निंग पॉइंट यूएसए' के एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा था कि हिंदू धर्म में पली-बढ़ी उनकी पत्नी ईसाई धर्म अपना लें।

jd vance 1

जेडी वेंस ने अपनी पत्नी पर की गई टिप्पणी पर दी सफाई।(फोटो सोर्स: AP)

उन्होंने लिखा, "सबसे पहले यह सवाल एक ऐसे व्यक्ति ने पूछा था जो शायद लेफ्ट विंग का था। मैं एक पब्लिक फिगर हूं और लोग मेरे बारे में जानने में उत्सुक रहते हैं। और मैं इस सवाल से बचने वाला नहीं था। वह ईसाई नहीं हैं और उनका धर्म बदलने का कोई इरादा नहीं है, लेकिन इंटरफेथ शादी या किसी भी इंटरफेथ रिश्ते में कई लोगों की तरह मुझे उम्मीद है कि वह भी एक दिन चीजों को वैसे ही देखेंगी जैसे मैं देखता हूं।

End of Feed