जापान को आज मिलेगी अपने इतिहास की पहली महिला प्रधानमंत्री, गठबंधन सरकार बनाएंगी साने ताकाची

जापान में जारी राजनीतिक संकट के बीच उनकी पार्टी ने एक नए साथी के साथ गठबंधन समझौता कर लिया है, इससे पीएम पद पर उनकी नियुक्ति तय हो गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले सप्ताह जापान की यात्रा पर आने वाले हैं, ऐसे में पीएम पद पर ताकाची की नियुक्ति महत्वपूर्ण है।

Sanae Takaichi : जापान को साने ताकाची के रूप में अपनी पहली महिला प्रधानमंत्री मिलने का रास्ता साफ हो गया है। जापान की संसद मंगलवार को अतिरूढ़िवादी ताकाची को देश की पहली महिला प्रधान मंत्री के रूप में चुनने के लिए तैयार है। जापान में जारी राजनीतिक संकट के बीच उनकी पार्टी ने एक नए साथी के साथ गठबंधन समझौता कर लिया है, इससे पीएम पद पर उनकी नियुक्ति तय हो गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले सप्ताह जापान की यात्रा पर आने वाले हैं, ऐसे में पीएम पद पर ताकाची की नियुक्ति महत्वपूर्ण है।

japan PM

जापान की पीएम बनेंगी साने ताकाची। तस्वीर-AP

सम्राट से मुलाकात पदभार ग्रहण करेंगी

संसद मंगलवार दोपहर ताकाइची को प्रधानमंत्री के रूप में अनुमोदित करने वाली है और बाद में सम्राट से मुलाकात के बाद वह औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण करेंगी। उन्होंने 4 अक्टूबर को लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) का नेतृत्व जीता था, जो दशकों से लगभग लगातार शासन कर रही है, लेकिन हाल के वर्षों में काफी अलोकप्रिय हो गई है। हालांकि, छह दिन बाद कोमेतो पार्टी ने ताकाइची के रूढ़िवादी विचारों और एलडीपी के फंड घोटाले को लेकर असहजता जताते हुए गठबंधन से बाहर निकलने की घोषणा कर दी।

End of Feed