New Delhi: विदेश मंत्री एस जयशंकर (S. Jaishankar) ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में पाकिस्तान (Pakistan) को जमकर खरी-खरी सुनाई। जयशंकर ने पाकिस्तान को आतंकवाद का केंद्र बताया.. जयशंकर ने पाकिस्तान को सख्त लहजे में आतंकवाद (Terrorism) बंद करने को कहा। जयशंकर ने पाकिस्तान की पूर्व मंत्री हिना रब्बानी खान (Hina Rabbani Khar) के भारत को दुष्ट बताने वाले बयान पर भी पलटवार किया और कहा कि दुनिया पाकिस्तान का सच जानती है और इस बात से कोई भी बेखबर नहीं है कि आतंकवाद को कौन बढ़ावा दे रहा है।
जब विदेश मंत्री जयशंकर ने पाकिस्तानी रिपोर्टर को दिखाया हकीकत का आईना, बोले- दुनिया बेवकूफ नहीं है...
- Authored by: किशोर जोशी
- Updated Dec 16, 2022, 11:03 AM IST
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पाकिस्तान को जमकर सुनाया और आतंकवाद के मुद्दे को लेकर घेरा। इस बीच जब एक पाकिस्तानी पत्रकार ने उनसे सवाल पूछा तो जयशंकर ने ऐसा जवाब दिया कि रिपोर्टर की बोलती बंद हो गई।
End of Feed
