'संयुक्त राष्ट्र का समर्थक है ब्रिक्स', जयशंकर ने साफ किया भारत का रुख, बोले- दोनों की तुलना करना ठीक नहीं

UN General Assembly: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि ब्रिक्स संयुक्त राष्ट्र का समर्थन करता है और ब्रिक्स में शामिल अधिकतर देश संयुक्त राष्ट्र में सुधार चाहते हैं, कुछ देश दूसरों की तुलना में अधिक सुधार चाहते हैं।

UN General Assembly: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि ब्रिक्स और संयुक्त राष्ट्र जैसे समूहों के बीच किसी एक को चुनने की बात करना ठीक नहीं है और विभिन्न देश इसमें सुधार देखना चाहते हैं।

Jaishankar

विदेश मंत्री एस जयशंकर (फोटो साभार: @DrSJaishankar)

जयशंकर ने कहा, "…मुझे लगता है कि यह विकल्प देना गलत है। संयुक्त राष्ट्र की अपनी जगह है। इसमें कई कमियां हो सकती हैं। इसकी कई उपलब्धियां भी हैं, और जाहिर है, जब आप इसमें सुधार करना चाहते हैं, जब आप इसे बदलना चाहते हैं, तो कमियों पर ध्यान केंद्रित करना स्वाभाविक है। लेकिन मुझे नहीं लगता कि इन कमियों के कारण हमें संयुक्त राष्ट्र को खारिज कर देना चाहिए।"

End of Feed