'केवल एक, 2% काम होना बाकी है', भारत-अमेरिका व्यापार समझोते पर बोले सर्जियो गोर, बताया- कब होगी QUAD की बैठक

गोर ने स्पष्ट किया कि यह कोई एक पन्ने का समझौता नहीं है। दोनों देशों के बीच हजारों ऐसी वस्तुएं और कानूनी पेचीदगियां हैं जिन पर काम किया जा रहा है। इसके बावजूद, उन्होंने कहा कि हम इस प्रक्रिया में जितनी दूर तक आ चुके हैं, वह हमारे मजबूत रिश्तों का एक बड़ा प्रमाण है।

Sergio Gor : अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बयान दिया है। भारत में अमेरिका के राजदूत गोर ने कहा है कि इस समझौते केवल एक या 2 प्रतिशत काम होना बाकी है और यह पूरा होने के करीब है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ अपनी बातचीत और भारत-अमेरिका संबंधों पर गोर ने बताया कि वह पिछले 10 सालों से राष्ट्रपति ट्रंप के साथ जुड़े हुए हैं। इसलिए, उनके बीच की बातचीत मुख्य रूप से दो दोस्तों के आपस में मिलने और पुरानी यादें ताजा करने जैसी थी।

Sergio Gor

भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर।

दोनों देशों के बीच बढ़ते व्यापार के बारे में जानकारी दी

उन्होंने राष्ट्रपति को अपने भारत दौरों और दोनों देशों के बीच बढ़ते व्यापार के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हर हफ्ते दोनों तरफ से बिजनेस एक-दूसरे के देश में आ-जा रहे हैं, जो दोनों देशों के लिए 'विन-विन' (दोनों की जीत) वाली स्थिति है। सर्जियो गोर ने बताया कि अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (USTR) एम्बेसडर जेमिसन ग्रीर को राष्ट्रपति ट्रंप का पूरा भरोसा हासिल है और दोनों देश इस व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के बेहद करीब हैं।

End of Feed