इटली की PM का डीपफेक वीडियो: PM मेलोनी ने मुआवजा मांगा, पोर्न स्टार के चेहरे पर लगाया था उनका चेहरा

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 21, 2024, 11:57 AM IST

Giorgia Meloni : अभियोजन पक्ष का दावा है कि इस वीडियो को अमेरिका के एक पोर्नग्राफिक वेबसाइट पर अपलोड किया गया और तब से कई महीनों तक इसे लाखों बार देखा गया। मेलोनी की कानूनी टीम का कहना है कि जुर्माना की मांग 'सांकेतिक' है।

Giorgia Meloni Deepfake video : अपने पोर्नोग्राफिक डीपफेक वीडियो मामले में इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने 1 लाख यूरो, यानी करीब 90 लाख रुपए का मुआवजा मांगा है। आरोपियों ने डीपफेक से उनका वीडियो बनाकर ऑनलाइन पोस्ट किया था। जांचकर्ताओं का दावा है कि दो व्यक्तिों ने डीपफेक का इस्तेमाल करते हुए एक पोर्न वीडियो बनाया। इस वीडियो में उन्होंने मेलोनी का चेहरा दूसरी महिला पर लगाकर इंटरने पर अपलोड कर दिया। रिपोर्टों के मुताबिक इस मामले में पुलिस ने 50 साल के व्यक्ति और उसके 73 साल के पिता पर मानहानि का आरोप तय किया है।

Giorgia Meloni

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी।

मोबाइल फोन ट्रैक करते हुए आरोपियों तक पहुंची पुलिस

पुलिस का कहना है कि आरोपियों के मोबाइल फोन को ट्रैक करते हुए उन तक पहुंची। वीडियो को इंटरनेट पर अपलोड करने के लिए इसी स्मार्टफोन का इस्तेमाल हुआ था। यह पोर्न वीडियो मेलोनी के प्रधानमंत्री बनने से पहले यानी 2022 का है। इटली में मानहानि के कुछ मामले आपराधिक हैं और इनमें जेल की सजा हो सकती है। इस मामले में दो जुलाई को मेलोनी की गवाही होनी है।

End of Feed