Turkey Istanbul Blast:तुर्की की राजधानी इस्तांबुल में बड़ा ब्लास्ट, 6 की मौत, 80 से ज्याद घायल,तबाही का मंजर-Video

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Nov 14, 2022, 12:40 AM IST

Istanbul Blast: तुर्की की राजधानी से रविवार शाम को एक बड़ी खबर आई है, यहां की राजधानी इस्तांबुल के बेहद व्यस्त इलाके से सामने आई है, हादसे में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • तुर्की की राजधानी इस्तांबुल के भीड़-भाड़ वाले इलाके में भीषण धमाका हुआ
  • ये धमाका इस्तांबुल के लोकप्रिय पैदल यात्री इस्तिकलाल एवेन्यू पर सामने आया
  • विस्फोट का कारण स्पष्ट नहीं, ना ही फिलहाल किसी ने इस विस्फोट की जिम्मेदारी ली है

Turky Istanbul Blast: तुर्की के शहर इस्तांबुल के भीड़-भाड़ वाले इलाके में भीषण धमाका हुआ है, इस घटना से वहां भारी अफरातफरी मच गई है वहां की स्थानीय मीडिया की माने तो ये ब्लास्ट राहगीरों से भरी रहने वाली सड़क पर पेश आया है फिलहाल इस हादसे में 6 लोगों के मरने की खबर है। इस्तांबुल के गवर्नर ने कहा, इस्तांबुल के मुख्य पैदल पथ पर विस्फोट में 6लोगों की मौत, 80 से ज्यादा जख्मी हैं।

BLAST IN  Istanbul TURKEY

तुर्की की राजधानी इस्तांबुल के भीड़-भाड़ वाले इलाके में भीषण धमाका हुआ (फोटो साभार-AP)

वहीं हादसे में कई लोग घायल भी बताए जा रहे हैं, चूंकि ये धमाका राहगीरों से भरी रहने वाली सड़क पर हुआ है ऐसे में घायलों का तादाद और मृतकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

End of Feed