Trump Bord of Peace: पहले किया तबाह अब ट्रंप संग मिलकर गाजा में शांति लाएंगे नेतन्याहू; बोर्ड ऑफ पीस में हुए शामिल

कहा जा रहा है कि डोनाल्ड ट्रंप का 'बोर्ड ऑफ पीस' गाजा में शांति योजना के दूसरे चरण के दौरान काम करना शुरू कर देगी। पहला चरण संपन्न हो चुका है, जिसके लिए अक्टूबर 2025 में इजरायल और हमास के बीच मिस्र, कतर, अमेरिका और तुर्की ने मध्यस्थता की थी।

गाजा पट्टी में स्थायी शांति, पुनर्निर्माण और अस्थायी शासन की निगेहबानी के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 'बोर्ड ऑफ पीस' बना रहे हैं। इसमें शामिल होने के लिए उन्होंने कई देशों को न्योता दे रहे हैं। अब इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी इसमें शामिल होने के लिए अपनी सहमति दे दी है। हालांकि पूर्व में इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने इसकी आलोचना की थी। उसने कहा था कि इसके गठन के लिए इस्राइल से कोई चर्चा ही नहीं की गई। लेकिन अब नेतन्याहू ने इसमें शामिल होकर दुनिया को चौंका दिया है।

नेतन्याहू-ट्रंप

नेतन्याहू-ट्रंप

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार को इस बाबत बयान दिया। उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शांति बोर्ड में शामिल होने पर उन्होंनें सहमति जताई है। इससे पहले उनके कार्यालय ने बोर्ड की कार्यकारी समिति की संरचना की आलोचना की थी। तब इस्राइल ने कहा था कि ये संगठन उसकी नीतियों के अनुरूप नहीं है। इस समिति में इस्राइल का क्षेत्रीय प्रतिद्वंद्वी तुर्की भी शामिल है। इस्राइली सुरक्षा मंत्री ने भी इसके गठन को लेकर नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि गाजा को किसी भी प्रशासनिक या शांति समिति की जरूरत नहीं है। बल्कि गाजा से सिर्फ हमास के आतंकियों को हटाने की जरूरत है।

End of Feed