इजराइल का दावा- मारे गए IRGC नेवी चीफ अलीरेजा तंगसिरी; होर्मुज में संभाली थी कमान

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 26, 2026, 05:59 PM IST

इजराइली अधिकारी ने बताया कि कमोडोर तंगसिरी होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने की निगरानी के लिए जिम्मेदार थे। इस महत्वपूर्ण जलमार्ग पर ईरान के नियंत्रण ने मध्य पूर्व से तेल और गैस की आपूर्ति को बाधित कर दिया है।

Iran Israel War: एक इजरायली अधिकारी ने दावा किया है कि ईरान के विशेष नौसैनिक बल के कमांडर अलीरेजा तंगसिरी दक्षिणी ईरान में एक हमले में मारे गए हैं। युद्ध चौथे सप्ताह में प्रवेश कर चुका है और ईारन के एक और हाई-प्रोफाइल व्यक्ति हताहत हुआ है। ईरान के शक्तिशाली इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर के नौसैनिक विंग के प्रमुख तंगसिरी की कथित तौर पर बंदर अब्बास बंदरगाह शहर में एक हमले में मौत हो गई।

Iran navy chief

इजराइल का दावा- मारे गए अलीरेजा तंगसिरी! (AI Image)

इजराइली अधिकारी ने बताया कि कमोडोर तंगसिरी होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने की निगरानी के लिए जिम्मेदार थे। इस महत्वपूर्ण जलमार्ग पर ईरान के नियंत्रण ने मध्य पूर्व से तेल और गैस की आपूर्ति को बाधित कर दिया है। अगर इसकी पुष्टि हो जाती है, तो यह हत्या ईरान के सैन्य नेतृत्व, विशेष रूप से रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण फारस की खाड़ी में उसके नौसैनिक अभियानों के लिए एक बड़ा झटका होगा।

End of Feed