Israeli-Lebanon War: लेबनान पर इज़रायली हवाई हमलों में 78 की मौत, 122 घायल

लेबनान में इजरायली हमले का कहर जारी है। लेबनान के अलग-अलग इलाकों में इजरायली हवाई हमले में 78 लोग मारे गए हैं। इनमें कई बच्चे भी शामिल हैं। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में लेबनान के विभिन्न क्षेत्रों में इजरायली हवाई हमलों में 122 लोग घायल हो गए है।

Israeli-Lebanon War: लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में लेबनान के विभिन्न क्षेत्रों में इजरायली हवाई हमलों में 78 लोगों की मौत हो गई, जबकि 122 अन्य घायल हो गए। लेबनानी राष्ट्रीय समाचार एजेंसी ने बताया कि आक्रमण की शुरुआत से लेकर कल तक कुल 3365 लोगों की मौत हो चुकी है और 14344 लोग घायल हुए हैं।

Israeli-Lebanon War

लेबनान पर इज़रायली हवाई हमलों में 78 की मौत, 122 घायल

खाद्य सामग्री की कमी से परेशान है गाजा

बता दें, लेबनान के अल्माट इलाके में भी बीते रविवार को इजरायल के हवाई हमले में 37 लोग मारे गए थे और 6 लोग घायल हुए थे। मारे गए लोगों में सात बच्चे भी शामिल थे। एक अन्य इजरायली हमले में माशघारा में तीन लोग मारे गए थे। वहीं उत्तरी गाजा में बेघर लोगों के ठिकाने पर हमला कर इजरायली सेना ने 36 लोगों को मार डाला था, मारे गए लोगों में कई महिलाएं भी थी। गाजा सिटी में एक अन्य हमले में इजरायल ने गाजा की हमास सरकार में मंत्री वाएल अल-खोर के आवास को निशाना बनाया था।

End of Feed