Iran US Conflict: अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां दावा किया कि होर्मुज पर अमेरिका का पूरा कंट्रोल है। वहीं, इजरायल ने साफ कर दिया कि ईरान पर कार्रवाई के लिए उसे अमेरिका से ग्रीन सिग्नल का इंतजार है। इजरायल ने साफ किया कि ईरान के ऊर्जा और बिजली ढांचे को तबाह करने की योजना पर काम किया जा रहा है।
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के साथ इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (फाइल फोटो)
इजरायल ने ईरान पर तरेरी आंख
इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्स (Israel Katz) ने गुरुवार को बताया कि हमारा देश अमेरिका से ग्रीन सिग्नल का इंतजार कर रहा है, ताकि खामेनेई वंश को पूरी तरह से खत्म किया जा सके, जिन्हें उन्होंने इजरायल के खिलाफ विनाश की योजना का जिम्मेदार ठहराया। इजरायल काट्स ने आगे कहा कि ईरान के ऊर्जा और बिजली ढांचे को निशाना बनाकर और उसकी आर्थिक संरचना को कमजोर कर उसे 'अंधकार युग' जैसी स्थिति में धकेलने की योजना पर भी काम किया जाएगा।
होर्मुज पर अमेरिका का पूरा कंट्रोल
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को दावा किया कि होर्मुज पर अमेरिका का पूरा कंट्रोल है। उन्होंने कहा कि होर्मुज पर अब अमेरिका का पूरा कंट्रोल है। उन्होंने कहा, ''ईरान इस समय अपने नेतृत्व को लेकर भारी असमंजस में है और वहां 'कट्टरपंथी' के बीच अंदरूनी संघर्ष जारी है, जो युद्ध के मैदान में बुरी तरह पिछड़ रहे हैं, जबकि दूसरी ओर 'मध्यमार्गी' हैं, जिन्हें वह पूरी तरह मध्यमार्गी नहीं मानते, लेकिन उनकी स्थिति मजबूत हो रही है।''
ट्रंप का अमेरिकी नौसेना को निर्देश
इसके अलावा, ट्रंप ने अमेरिकी सेना को होर्मुज को अवरुद्ध करने वाली छोटी ईरानी नावों को तबाह करने का निर्देश दिया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने पोस्ट किया, ''मैंने अमेरिकी नौसेना को आदेश दिया है कि होर्मुज जलडमरूमध्य के पानी में बारूदी सुरंगें बिछाने वाली किसी भी नाव, चाहे वह छोटी ही क्यों न हो, को गोलीबारी कर नष्ट कर दिया जाए।''
