इजरायल ने अब दमिश्क में रक्षा मंत्रालय के पास किया भीषण हवाई हमला, बॉर्डर पर सैनिकों की बढ़ाई तैनाती

इजरायल ने बुधवार को सीरियाई सरकारी बलों और दरोज सशस्त्र समूहों के मध्य चल रही झड़प के बीच दमिश्क में रक्षा मंत्रालय के पास हमला किया। संघर्ष शुरू होने के बाद से इजरायल ने दक्षिणी सीरिया में सरकारी बलों के काफिलों पर कई बार स्ट्राइक की है और सीमा पर सैन्यकर्मियों की तैनाती बढ़ाई है।

Israel Syria Conflict: इजरायल ने बुधवार को सीरियाई सरकारी बलों और दरोज सशस्त्र समूहों के मध्य चल रही झड़प के बीच दमिश्क में रक्षा मंत्रालय के पास हमला किया। यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब सीरिया के दक्षिणी शहर सुवेदा में सेना और दरोज सशस्त्र समूहों के बीच संघर्ष विराम टूट जाने के बाद झड़पें जारी हैं।

Damascus Strike

इजरायल ने दमिश्क पर बोला हमला

संघर्ष शुरू होने के बाद से इजरायल ने दक्षिणी सीरिया में सेना के काफिलों पर कई बार स्ट्राइक की है और बॉर्डर पर सैनिकों की तैनाती भी बढ़ाई है। इजरायल ने कहा कि वह दरोज की रक्षा के लिए ऐसा कर रहा है।

End of Feed