Israel Iran Tension: ईरानी विदेश मंत्री और संसद स्पीकर को मारने की थी साजिश? रिपोर्ट पर इजराइल का चौंकाने वाला जवाब

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने उस रिपोर्ट को "फेक न्यूज" बताते हुए खारिज कर दिया है, जिसमें दावा किया गया था कि अमेरिकी अधिकारियों को आशंका थी कि इजराइल ईरान के वरिष्ठ वार्ताकारों अब्बास अराघची और मोहम्मद बाघेर गालीबाफ को निशाना बना सकता है। इस बीच नेतन्याहू और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जल्द अमेरिका में मुलाकात करने पर सहमति जताई, जबकि कतर ने ईरान-अमेरिका वार्ता जारी रहने की पुष्टि की है।

Israel Iran Tension: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने उस मीडिया रिपोर्ट को पूरी तरह खारिज कर दिया है, जिसमें दावा किया गया था कि अमेरिकी अधिकारियों को आशंका थी कि इजराइल ईरान के वरिष्ठ वार्ताकारों को निशाना बना सकता है। इस कथित साजिश के केंद्र में ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची (Abbas Araghchi) और संसद अध्यक्ष मोहम्मद बगेर गालिबफ (Mohammad Bagher Ghalibaf) थे, जो अमेरिका के साथ शांति वार्ता में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

israel iran war (2)

ईरानी वार्ताकारों को निशाना बनाने की रिपोर्ट पर इजरायल ने दिया जवाब। AP

पीएमओ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बयान जारी करते हुए कहा, "द न्यूयॉर्क टाइम्स की यह रिपोर्ट फेक न्यूज है और वास्तविकता का पूरी तरह मनगढ़ंत चित्रण है।" रिपोर्ट में दावा किया गया था कि अमेरिकी अधिकारियों ने कथित तौर पर ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची और संसद स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालीबाफ को अप्रत्यक्ष रूप से संभावित हमले को लेकर आगाह किया था। 'द न्यूयॉर्क टाइम्स' और 'द वॉल स्ट्रीट जर्नल' की रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को डर था कि इजरायल अप्रैल से शुरू हुई नाजुक सीजफायर (युद्धविराम) वार्ता को नाकाम करने के लिए ईरान के शीर्ष नेताओं की हत्या की साजिश रच रहा है।

End of Feed