इजरायल में आज होगी वोटिंग, पीएम नेतन्याहू सत्ता में बने रहने की करेंगे कोशिश...जानिए पूरी प्रक्रिया

Benjamin Netanyahu Knesset: इजरायल में 120 सीटों वाली संसद (नेसेट) के लिए चुनाव हो रहे हैं। पीएम नेतन्याहू के सामने सत्ता बचाने और विपक्ष के सामने बहुमत साबित करने की कड़ी चुनौती है।

Israel Elections October 2026: इजरायल में आज संसदीय चुनाव होंगे, जिनमें प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू सत्ता में बने रहने की कोशिश करेंगे। चुनाव में सात अक्टूबर 2023 को हमास के हमले, उसके बाद हुए युद्धों और सरकार की घरेलू एवं विदेश नीतियों से निपटने के तरीके पर बहस के बीच नेतन्याहू के नेतृत्व की परीक्षा होगी। इस चुनाव को नेतन्याहू के नेतृत्व की परीक्षा के तौर पर देखा जा रहा है। पूर्व सैन्य प्रमुख गादी आइजेनकोट और पूर्व प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट समेत विपक्षी नेता उनके दक्षिणपंथी गठबंधन को चुनौती देने की कोशिश कर रहे हैं। चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों के अनुसार, किसी भी खेमे को सरकार बनाने के लिए जरूरी संसदीय बहुमत मिलने का भरोसा नहीं है।

इजराइल में आज होंगे संसदीय चुनाव, पीएम नेतन्याहू सत्ता में बने रहने की करेंगे कोशिश

इजराइल में आज होंगे संसदीय चुनाव, पीएम नेतन्याहू सत्ता में बने रहने की करेंगे कोशिश

इजरायल का आकार पूर्वोत्तर भारत के मिजोरम राज्य के लगभग बराबर है। वहां आनुपातिक प्रतिनिधित्व की राष्ट्रव्यापी चुनाव प्रणाली लागू है। पूरे देश को एक ही निर्वाचन क्षेत्र माना जाता है, जहां से संसद यानी नेसेट के 120 सदस्य चुने जाते हैं। मतदाता संसद के सदस्यों का सीधे चुनाव नहीं करते, बल्कि राजनीतिक दलों की बंद सूची के पक्ष में मतदान करते हैं। इस व्यवस्था के तहत कई राजनीतिक दल विधायिका में सीट हासिल करने के लिए चुनाव लड़ सकते हैं।

End of Feed