इजराइल ने दिया फिलिस्तीनियों को गाजा शहर छोड़ने का आदेश, कहा- 'जो लोग वहां रहेंगे, वे माने जाएंगे आतंकवादी'

हमास अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के युद्ध समाप्त करने और 7 अक्टूबर 2023 को हमास के हमले में पकड़े गए बाकी कैदियों को रिहा करने के नए प्रस्ताव पर विचार कर रहा है। हमास ने कहा कि प्रस्ताव में कुछ बिंदु ऐसे हैं जो अस्वीकार्य हैं और उन्हें बदला जाना चाहिए।

Israel Hamas War: इजराइल के रक्षा मंत्री ने बुधवार को गाजा शहर में रह रहे सभी फिलिस्तीनियों को वहां से निकलने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए 'आखिरी मौका' है और जो कोई भी वहां रहेगा, उसे आतंकवादी समर्थक माना जाएगा और फिर उन्हें भी इजराइल के नए हमले का पूरा सामना करना होगा।

israel (1)

इजराइल ने दिया फिलिस्तीनियों को गाजा शहर छोड़ने का आदेश। Photo-AP

हमास कर रहा अमेरिका के प्रस्ताव पर विचार

स्थानीय अस्पतालों के अनुसार, इस क्षेत्र में कम से कम 21 फिलिस्तीनी मारे गए। इस बीच, हमास अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के युद्ध समाप्त करने और 7 अक्टूबर 2023 को हमास के हमले में पकड़े गए बाकी कैदियों को रिहा करने के नए प्रस्ताव पर विचार कर रहा है।

End of Feed