'मुझे उम्मीद है कि हिजबुल्लाह...', इजरायल-लेबनान के बीच क्या टिकेगा संघर्षविराम? जानें ट्रंप ने क्या कहा

Israel Lebanon Ceasefire: इजरायल और लेबनान के बीच जारी तनाव के बीच 10 दिन का सीजफायर लागू हुआ है, जिसे अमेरिका की मध्यस्थता से संभव बनाया गया। इस दौरान ट्रंप ने हिजबुल्लाह से शांति बनाए रखने और जिम्मेदार व्यवहार करने की अपील की। हालांकि, यह युद्धविराम पूरी तरह स्थिर नहीं माना जा रहा, क्योंकि हिजबुल्लाह इस समझौते का औपचारिक हिस्सा नहीं है। वहीं बेंजामिन नेतन्याहू ने साफ किया है कि इजरायली सेना दक्षिणी लेबनान में सुरक्षा क्षेत्र में तैनात रहेगी।

Israel Lebanon Ceasefire: इजरायल और लेबनान के बीच लंबे समय से जारी तनाव के बीच अब 10 दिन का सीजफायर लागू हो गया है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हिजबुल्लाह से शांति बनाए रखने की अपील की है।

israel lebonan ceasefire

इजरायल-लेबनान सीजफायर समझौते का हिजबुल्लाह औपचारिक हिस्सा नहीं। AI IMAGE

ट्रंप ने कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि हिजबुल्लाह अच्छा और जिम्मेदार व्यवहार करेगा और इस मौके को शांति के लिए इस्तेमाल करेगा। उन्होंने इसे क्षेत्र में हिंसा रोकने का अहम मौका बताया।" ट्रंप ने अपने बयान में कहा कि अगर इस दौरान हिंसा रुकती है तो यह बहुत बड़ा मौका होगा और क्षेत्र में स्थायी शांति की दिशा में आगे बढ़ा जा सकता है।

End of Feed