दुनिया

क्या मंगल ग्रह पर मिला जीवन का सुराग? रहस्यों से उठेगा पर्दा, दुनिया की टिकी नजरें

SpaceX Mars Mission: स्पेसएक्स 2028 में अपने फाल्कन हेवी रॉकेट के जरिए यूरोप के रोसलिंड फ्रैंकलिन रोवर को मंगल ग्रह पर भेजेगा। यह मिशन अंतरिक्ष विज्ञान के लिए एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Image

2028 में मंगल पर जाएगा नया रोवर (Photo: X/@SpaceX)

SpaceX Mars Mission: अंतरिक्ष की दुनिया से एक बड़ी और दिलचस्प खबर सामने आई है। निजी अंतरिक्ष कंपनी SpaceX ने बताया है कि वह अपने ताकतवर रॉकेट Falcon Heavy के जरिए यूरोप के खास मंगल मिशन को लॉन्च करेगी। इस मिशन में रोजालिंड फ्रैंकलिन रोवर (Rosalind Franklin Rover) को साल 2028 के आखिर तक मंगल ग्रह पर भेजा जाएगा। यह रोवर यूरोपियन स्पेस एजेंसी (ESA) का एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है। इसका मुख्य मकसद मंगल ग्रह की सतह के नीचे जाकर जीवन के संकेत ढूंढना है।

Falcon Heavy बहुत शक्तिशाली रॉकेट

वैज्ञानिकों का मानना है कि अगर मंगल (mangal mission) पर कभी जीवन रहा होगा, तो उसके निशान जमीन के अंदर मिल सकते हैं। यही कारण है कि यह रोवर खास तरीके से मिट्टी में गहराई तक ड्रिल कर सकेगा। इस मिशन को पहले कई बार टालना पड़ा था, जिससे वैज्ञानिकों को निराशा भी हुई। लेकिन अब SpaceX के साथ मिलकर इस मिशन को नई दिशा मिली है। Falcon Heavy बहुत शक्तिशाली रॉकेट है, जो भारी सामान को आसानी से अंतरिक्ष में भेज सकता है। रोवर मंगल की सतह पर घूमते हुए वहां की मिट्टी और चट्टानों की जांच करेगा।

मिट्टी और चट्टानों की करेगा जांच

इससे वैज्ञानिकों को यह समझने में मदद मिलेगी कि मंगल का वातावरण पहले कैसा था और वहां जीवन की संभावना थी या नहीं। अगर यह मिशन सफल होता है, तो यह अंतरिक्ष विज्ञान के लिए बड़ी उपलब्धि साबित होगा। इससे भविष्य में इंसानों को मंगल पर भेजने के रास्ते भी आसान हो सकते हैं। यह मिशन अंतरिक्ष खोज को नई दिशा देगा और मंगल से जुड़े रहस्यों को समझने में मदद करेगा। आने वाले समय में इससे कई बड़े वैज्ञानिक खुलासे हो सकते हैं। कुल मिलाकर अगर कहें तो यह मिशन विज्ञान और खोज के क्षेत्र में एक नया अध्याय जोड़ने जा रहा है, जिस पर पूरी दुनिया की नजर बनी हुई है।

monu jha
मोनू झा author

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कं... और देखें

End of Article