ईरान-इजराइल जंग के बीच इराक ने अमेरिका को याद दिलाई जिम्मेदारी, कहा- इजराइली फोर्स कर रहे हवाई स्पेस का उल्लंघन, उसे रोकिए

इजरायल ने शुक्रवार को तड़के ईरानी क्षेत्र पर कई हमले किए, जिसमें परमाणु और मिसाइल प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया गया, जिसमें वरिष्ठ सैन्य अधिकारी और वैज्ञानिक मारे गए। ये हमले अभी भी जारी हैं। इराक ने दावा किया है कि इजराइली जहाज, ईरान पर हमलों के लिए उसके एयरस्पेस का उपयोग कर रहे हैं।

इजराइल-ईराक के बीच जारी जंग के बीच इराक ने अमेरिका से बड़ी अपील कर डाली है। इराक ने अमेरिका से इजरायली विमानों को इराकी हवाई क्षेत्र में घुसकर हमले करने से रोकने के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाने का आग्रह किया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, इराकी सशस्त्र बलों के कमांडर-इन-चीफ के प्रवक्ता सबा अल-नुमान ने शनिवार को कहा कि इराकी सरकार ने अमेरिका से इस तरह के उल्लंघन को रोकने के लिए द्विपक्षीय समझौतों और अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलनों के तहत अपने दायित्वों को पूरा करने का आह्वान किया है।

End of Feed