'बिना शर्त आत्मसमर्पण करे ईरान, कोई समझौता नहीं', ट्रंप ने पहले दी धमकी; फिर दिया 'Make Iran Great Again' का नारा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर सख्त बयान देते हुए कहा कि बिना शर्त आत्मसमर्पण (Unconditional Surrender) के अलावा ईरान के साथ कोई समझौता नहीं होगा। उन्होंने कहा कि आत्मसमर्पण और नया नेतृत्व चुने जाने के बाद अमेरिका और उसके सहयोगी देश ईरान की अर्थव्यवस्था को फिर से मजबूत बनाने में मदद करेंगे। ट्रंप ने अपने बयान के अंत में “Make Iran Great Again (MIGA)” का नारा भी दिया।

Israel Iran War: इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष की वजह से पूरे पश्चिम एशिया में सुरक्षा और आर्थिक संकट खड़ा कर चुका है। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच वार-पलटवार की स्थिति बनी हुई है। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा बयान दिया है, जो युद्ध को और भयावह बना सकता है।उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा,"ईरान के साथ किसी भी तरह का समझौता तभी संभव होगा जब वह बिना शर्त आत्मसमर्पण करेगा।"

trump

बिनाशर्त समर्पण करे ईरान: ट्रंप।

हम ईरान की मदद करेंगे अगर...

ट्रंप ने अपने बयान में कहा कि जब ईरान आत्मसमर्पण करेगा और वहां एक बेहतर और स्वीकार्य नेतृत्व यानी उनके पसंद की सरकार चुनी जाएगी, तभी अमेरिका और उसके सहयोगी देश मिलकर ईरान की अर्थव्यवस्था को दोबारा मजबूत बनाने में मदद करेंगे।

End of Feed