50 लड़ाकू विमान और 100 बम से हमला... इजरायल ने अयातुल्ला खामेनेई के सैन्य बंकर को किया नेस्तनाबूद; Video देख दुनिया दंग!

Israel-Iran War: इजरायली सेना ने दावा किया है कि इजरायली एयर फोर्स के करीब 50 लड़ाकू विमानों ने तेहरान में Ali Khamenei के भूमिगत सैन्य बंकर को निशाना बनाते हुए बड़ा हवाई हमला किया। IDF ने इस ऑपरेशन का वीडियो भी जारी किया है और कहा कि यह बंकर ईरानी नेतृत्व के परिसर के नीचे बना एक अहम सैन्य कमांड सेंटर था। हालांकि इस हमले को लेकर ईरान की ओर से तुरंत कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Israel-Iran War: इजरायल-ईरान के बीच सैन्य संघर्ष हर बीते वक्त के साथ और गहराता जा रहा है। मिडिल ईस्ट के कई देशों पर ईरान ने मिसाइल दाग कर सैन्य संघर्ष को एक खतरनाक मोड़ दे दिया है। इसी बीच इजरायल की सेना आईडीएफ (Israel Defense Forces) ने दावा किया है कि उसने ईरान की राजधानी तेहरान में मौजूद ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई सैन्य बंकर को धवस्त कर दिया है। सेना के मुताबिक इस ऑपरेशन में लगभग 50 इजरायली एयर फोर्स के फाइटर जेट शामिल थे।

israel vs iran

इजरायल ने अयातुल्ला खामेनेई सैन्य बंकर को किया तबाह: आईडीएफ

आईडीएफ ने सोशल मीडिया पर इस हमले का एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि सेना टारगेट पर हमला कर रही है। आईडीएफ ने दावा किया है कि यह बंकर तेहरान में ईरानी नेतृत्व के मुख्य परिसर के नीचे बनाया गया एक सुरक्षित सैन्य कमांड सेंटर था, जिसका इस्तेमाल युद्ध के समय नेतृत्व और सैन्य संचालन के लिए किया जाना था।

End of Feed