मच सकती है तबाही, ईरान के परमाणु ठिकाने पर हमले का होगा बुरा अंजाम; IAEA प्रमुख ने दी चेतावनी

Iran-Israel War: IAEA के महानिदेशक राफेल ग्रॉसी ने ईरानी परमाणु सुविधाओं पर इजरायली हमलों से परमाणु संदूषण के खतरे की चेतावनी दी है।

Israel-Iran War: अंतरराष्ट्रय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के महानिदेशक राफेल ग्रॉसी ने ईरानी परमाणु सुविधाओं पर इजरायली हमलों से परमाणु संदूषण (रेडियोधर्मी और रासायनिक प्रदूषण ) के खतरे की चेतावनी दी है। ग्रॉसी ने कहा कि ईरान में परमाणु स्थलों पर हमलों ने देश में परमाणु सुरक्षा और संरक्षा में भारी गिरावट ला दी है। हालांकि, अभी तक इनसे जनता को प्रभावित करने वाला कोई रेडियोधर्मी उत्सर्जन नहीं हुआ है, लेकिन ऐसा होने का खतरा है।

Israel-Iran War

आईएईए प्रमुख की चेतावनी, 'इजरायल के ईरानी परमाणु संयंत्रों पर हमले से हो सकती है बड़ी तबाही

नतांज साइट पर रेडियोधर्मिता का स्तर बढ़ा: ग्रॉसी

एक रिपोर्ट के अनुसार, सुरक्षा परिषद की आपातकालीन बैठक में अपनी ब्रीफिंग में ग्रॉसी ने कहा कि हालांकि इजरायली हमले के बाद नतांज साइट के बाहर रेडियोधर्मिता का स्तर अपरिवर्तित और सामान्य स्तर पर बना हुआ है, लेकिन सुविधा के अंदर रेडियोलॉजिकल और रासायनिक दोनों तरह का संदूषण है। उन्होंने कहा कि मुख्य रूप से अल्फा कणों से युक्त विकिरण, अगर सांस के साथ अंदर जाए या निगला जाए तो एक बड़ा खतरा पैदा करता है। श्वसन उपकरणों का उपयोग करने जैसे उचित सुरक्षात्मक उपायों के साथ इस जोखिम को प्रभावी ढंग से प्रबंधित किया जा सकता है। सुविधा के अंदर मुख्य चिंता रासायनिक विषाक्तता है। 60 प्रतिशत यूरेनियम को समृद्ध करने के लिए फोर्डो ईरान का मुख्य संवर्धन स्थान है। उन्होंने कहा कि आईएईए को इस समय फोर्डो में किसी भी नुकसान की जानकारी नहीं है।

End of Feed