फ्लोटिला कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार पर घिरा इजराइल, दुनिया हुई नाराज, कई देशों ने राजदूत तलब किए

फ्लोटिला कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार पर इजराइल पूरी दुनिया में घिरता दिख रहा है। कई देशों ने इसे लेकर नाराजगी जताते हुए इजरायल के राजदूतों को तलब किया है।

गाजा की ओर जा रहे राहत सहायता जहाजों को रोकने और कार्यकर्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार को लेकर कई देशों ने इजराइल के खिलाफ नाराजगी जताई है। इस मामले में इटली,फ्रांस, कनाडा और नीदरलैंड समेत कई देशों ने इजराइली राजदूतों को तलब किया है।

इजरायल में फ्लोटिला कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार।

इजरायल में फ्लोटिला कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार।

इतामार बेन ग्विर के वीडियो से बढ़ा विवाद

यह विवाद उस समय और बढ़ गया जब इजराइल के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतामार बेन ग्विर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया। वीडियो में गाजा फ्लोटिला के कार्यकर्ता जमीन पर घुटनों के बल बैठे दिखाई दे रहे थे और उनके हाथ बंधे हुए थे। बेन ग्विर उन्हें चिढ़ाते नजर आए, जिसके बाद दुनिया के कई देशों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी।

End of Feed