इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में नेतन्याहू के गठबंधन को झटका, विपक्ष को बढ़त के संकेत

इजरायल में हुए चुनाव के बाद एग्जिट पोल में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के गठबंधन को करीब 50 सीटें मिलने का अनुमान है। विपक्ष को 52 और अरब पार्टियों को 18 सीटें मिलने के संकेत हैं। हालांकि, ये केवल शुरुआती अनुमान हैं।

इजरायल में हुए आम चुनाव के बाद सामने आए प्रमुख टीवी चैनलों के एग्जिट पोल ने राजनीतिक हलचल तेज कर दी है। इन शुरुआती रुझानों के अनुसार, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के गठबंधन को बड़ा झटका लगता दिखाई दे रहा है, जबकि विपक्ष को बढ़त मिलती नजर आ रही है। हालांकि, किसी भी गुट को स्पष्ट बहुमत मिलता हुआ नहीं दिख रहा है, जिससे आने वाले हफ्तों में त्रिशंकु संसद और सियासी जोड़-तोड़ के आसार बन गए हैं। हालांकि, ये केवल शुरुआती अनुमान हैं। इनसे किसी भी गठबंधन की जीत या सरकार बनने की पुष्टि नहीं होती।

Netanyahu

इजरायल प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (File image)

प्रमुख इजरायली टीवी चैनलों के एग्जिट पोल के मुताबिक, नेतन्याहू के गठबंधन को करीब 50 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं, विपक्ष को लगभग 52 और अरब पार्टियों को करीब 18 सीटें मिलने का अनुमान है। त्रिशंकु जैसे हालात बनने के कारण सरकार के गठन को लेकर पेचीदगियां बढ़ गई हैं। अगर ये आंकड़े सही साबित होते हैं, तो सरकार बनाने के लिए राजनीतिक दलों को दूसरे दलों का समर्थन जुटाना पड़ सकता है।

End of Feed