गाजा खाली कर दो... हमास पर कहर बनकर टूटी इजरायली सेना, बहुमंजिला इमारतों पर ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक

Israel Attacks On Gaza: इजरायल ने गाजा पट्टी में लगातार हवाई हमले तेज कर दिए हैं। बीते दिनों रिहायशी इलाकों और बहुमंजिला इमारतों पर बमबारी हुई, जिनमें कई आम नागरिक और बच्चे भी मारे गए। शिफा अस्पताल ने 12 बच्चों की मौत की पुष्टि की। इजरायल का दावा है कि वह सिर्फ उन इमारतों को निशाना बना रहा है जिनका इस्तेमाल हमास करता है। 10 सितंबर को इजरायल ने पहली बार कतर की राजधानी दोहा में हमला कर हमास नेताओं को निशाना बनाया।

Israel Attacks On Gaza: गाजा को पूरी तरह तबाह करने में इजरायल जुटा है। बीते कुछ दिनों से गाजा पट्टी के रिहायशी इलाकों के बहुमंजिला टॉवर पर हवाई हमले किए गए। इजरायल का दावा है कि IDF सिर्फ उन्हीं इमारतों को निशाना बना रही है, जिसका इस्तेमाल हमास के आतंकी कर रहे हैं। सोमवार तड़के भी इजरायल ने गाजा में जबरदस्त तबाही मचाई। इजरायल ने फिलिस्तीन के लोगों से आग्रह किया है कि वो गाजा पट्टी छोड़ दें। इजरायल के एयरस्ट्राइक में आम लोगों की भी जान जा रही है। शिफा अस्पताल ने इजरायली हमले में मारे गए करीब 12 बच्चों की पुष्टि की है।

israel hamas war

गाजा पट्टी पर इजरायली सेना ने की ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक।(फोटो सोर्स: AP)

बता दें कि 10 सितंबर को इजरायल ने पहली बार कतर की राजधानी दोहा में हमला कर हमास के नेताओं को निशाना बनाया था। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने चेतावनी दी है कि यदि दोहा से हमास के पोलित ब्यूरो के सदस्यों को बाहर नहीं किया जाता है तो 'इजरायल इनका हिसाब करेगा।' नेतन्याहू ने कहा कि 'यदि आप उन्हें नहीं निकालेंगे तो हम उन्हें खत्म करेंगे।'

End of Feed