Islamabad Talks: हम बिना किसी समझौते के वार्ता से पीछे हटने को तैयार, ईरान ने क्यों दी चेतावनी?

Islamabad Talks: अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शांति वार्ता का पहला दौर समाप्त हो गया। हालांकि 15 घंटे तक चली लंबी बातचीत का कोई ठोस नतीजा सामने नहीं आया है।

US Iran Peace Talk: इस्लामाबाद में चल रही ईरान-यूएस वार्ता का पहला दौर नाकाम रहा है। शनिवार देर रात लगभग 15 घंटे तक चली वार्ता का कोई नतीजा सामने नहीं आया है। इस बीच ईरान ने कहा है कि वह बिना समझौते के वार्ता से हटने को तैयार है। वार्ता का उद्देश्य ईरान की तनाव कम करने की इच्छा दिखाना था। ईरान-अमेरिका वार्ता के बाद ईरान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका को अत्यधिक मांगें और अनुचित अनुरोध नहीं करने चाहिए। अधिकारों या सहयोगियों पर कोई समझौता नहीं करेगा। वहीं, अमेरिका और ट्रंप को चेतावनी है कि अधिकारों की अनदेखी करोगे तो युद्ध की तैयारी का सामना करना पड़ेगा।

End of Feed