दुनिया

US Iran Peace Talk: 'हम बिना किसी समझौते के अमेरिका लौट रहे हैं', जेडी वेंस बोले- ईरान ने शर्तों को मानने से किया इनकार

US Iran Peace Talk: अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में हुई शांति वार्ता बिना किसी समझौते के समाप्त हो गई। करीब 15–21 घंटे चली इस बातचीत के बाद अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस (J. D. Vance) ने कहा कि दोनों पक्ष किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सके, हालांकि पाकिस्तान ने मध्यस्थ के रूप में सकारात्मक भूमिका निभाई। उन्होंने यह भी कहा कि यह स्थिति ईरान के लिए अधिक नुकसानदेह हो सकती है।

Image

अमेरिका-ईरान बातचीत का कोई नतीजा नहीं निकला: जेडी वेंस।

Photo : AP

US Iran Peace Talk: अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शांति वार्ता का पहला दौर समाप्त हो गया। हालांकि 15 घंटे तक चली लंबी बातचीत का कोई ठोस नतीजा निकलकर सामने नहीं आया। वहीं, अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने भी इस बातचीत के बाद कोई नतीजा न निकलने पर चिंता जाहिर की।

उन्होंने कहा,"बुरी खबर यह है कि हम किसी समझौते पर नहीं पहुंच सके हैं। मेरा मानना है कि यह खबर अमेरिका की तुलना में ईरान के लिए कहीं अधिक खराब है। इसलिए हम बिना किसी समझौते के अमेरिका वापस जा रहे हैं। उन्होंने हमारी शर्तों को स्वीकार नहीं करने का फैसला किया है।"

हम किसी समझौते पर नहीं पहुंच सके: जेडी वेंस

जेडी वेंस ने आगे कहा कि बातचीत में जो भी कमियां रह गईं, वह पाकिस्तान की वजह से नहीं थीं। पाकिस्तान ने शानदार काम किया और वास्तव में हमारी तथा ईरानियों के बीच की दूरी कम करने और समझौते तक पहुंचने में मदद करने की पूरी कोशिश की। हम पिछले 21 घंटों से इस प्रक्रिया में लगे हुए हैं और ईरानियों के साथ कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहन चर्चा हुई है। यही अच्छी खबर है। लेकिन बुरी खबर यह है कि हम किसी समझौते पर नहीं पहुंच सके हैं।

उन्होंने आगे कहा कि मेरा मानना है कि यह खबर अमेरिका की तुलना में ईरान के लिए कहीं अधिक खराब है। इसलिए हम बिना किसी समझौते के अमेरिका लौट रहे हैं। उन्होंने हमारी शर्तों को स्वीकार नहीं करने का निर्णय लिया है।

जेडी वेंस ने कहा कि बातचीत के दौरान 'हम काफी लचीले थे' लेकिन फिर भी किसी बातचीत पर समझौता नहीं हुआ। उन्होंने कहा, “हम ऐसी स्थिति तक नहीं पहुंच सके जहां ईरानी हमारी शर्तें मानने को तैयार हों। मुझे लगता है कि हम काफी लचीले और समझौतावादी थे।”

ईरान के सभी नेता मारे जा चुके हैं: ट्रंप

शांति वार्ता के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने दावा किया कि उनके (ईरान) पास नौसेना नहीं है. उनके पास रडार नहीं है. उनके पास वायुसेना नहीं है. उनके सभी नेता मर चुके हैं। अली खामेनेई भी मारे जा चुके हैं। उन्होंने कई वर्षों तक शासन किया; अब वो नहीं रहे। इन सब के बावजूद, देखते हैं आगे क्या होता है, लेकिन मेरी राय में, मुझे इसकी परवाह नहीं है।
Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article