मारा गया ISIS का टॉप कमांडर अबू बिलाल , सैन्य ऑपरेशन को कैसे दिया गया अंजाम? ट्रंप ने बताया सबकुछ

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिका और नाइजेरिया की सेनाओं ने एक संयुक्त अभियान में इस्लामिक स्टेट (ISIS) के कुख्यात आतंकी अबू बक्र अल-मैनुकी को मार गिराया। ट्रंप के अनुसार, यह आतंकी अफ्रीका में छिपकर वैश्विक स्तर पर हमलों की साजिश रच रहा था और उसे अमेरिका ने “विशेष रूप से नामित वैश्विक आतंकवादी” घोषित किया था। बताया जा रहा है कि वह ISIS के संगठन और फंडिंग में अहम भूमिका निभाता था और नाइजीरिया में हुए हमलों के पीछे भी उसका हाथ था। इस ऑपरेशन को बड़ी सफलता मानते हुए ट्रंप ने नाइजीरियाई सरकार और सेना का आभार जताया।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका और नाइजीरिया की सेनाओं ने शुक्रवार को एक अभियान में इस्लामिक स्टेट समूह के एक कुख्यात आतंकी को मार गिराया। ट्रंप ने देर रात एक सोशल मीडिया पोस्ट में इस संयुक्त अभियान की घोषणा की।

Trump China

इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी अल-मीनुकी मारा गया: ट्रंप। AP

ट्रंप ने जानकारी दी कि इस्लामिक स्टेट का सेकंड-इन-कमांड अबू-बिलाल अल-मिनुकी मारा गया। उसकी मौत अमेरिकी और नाइजीरियाई सेनाओं के नाइजीरिया में एक जॉइंट ऑपरेशन में हुई है।

End of Feed