क्या अस्पताल में भर्ती हैं ट्रंप, कैसी है अमेरिकी राष्ट्रपति की तबीयत? व्हाइट हाउस ने अब सीधे-सीधे बता दिया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सेहत को लेकर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि वो बीमार हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। अब व्हाइट हाउस की ओर से इसे लेकर जानकारी दी गई है कि ट्रंप की तबीयत ठीक है और वो अपने ऑफिस में काम कर रहे हैं।

क्या अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तबीयत खराब हो गई है और वह अस्पताल में भर्ती हैं? सोशल मीडिया में ऐसे कई दावे किए जा रहे हैं। ईरान के साथ जंग के बीच ट्रंप की सेहत को लेकर किए जा रहे इन दावों से सनसनी मच गई है। अब व्हाइट हाउस की ओर से इसे लेकर जानकारी सार्वजनिक कर दी गई है और इसे महज एक अफवाह बताया गया है।

End of Feed