वेनेजुएला में ट्रंप का नया ऑपरेशन? FAA की नई चेतावनी के बाद US ने तैनात कर दिया B-52 बमवर्षक! तख्तापलट की आशंका

वेनेजुएला के हवाई क्षेत्र को लेकर जारी FAA की चेतावनी और B-52 की तैनाती अमेरिकी रणनीति में बड़े बदलाव का संकेत हैं। एक तरफ अमेरिका सैन्य तैयारी और दबाव बढ़ा रहा है, तो दूसरी ओर मादुरो बातचीत के संकेत दे रहे हैं।

वेनेजुएला में अमेरिका बड़े ऑपरेशन्स की तैयारी में है। दावा किया जा रहा है कि अमेरिका, वेनेजुएला में तख्तापलट करा सकता है। अमेरिका और वेनेजुएला के बीच लगातार तनातनी बढ़ती रही है और अब तो अमेरिका ने B-52 भी मैदान में उतार दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा B-52 परमाणु-सक्षम बमवर्षक की “अटैक डेमो” के उपयोग को मंजूरी दिए जाने के उसी दिन, अमेरिका ने वेनेज़ुएला के आसपास के हवाई क्षेत्र को लेकर नया एविएशन अलर्ट जारी किया। अमेरिकी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने यह चेतावनी सुरक्षा जोखिमों और सैन्य गतिविधियों में बढ़ोतरी के चलते जारी की है।

End of Feed