क्या इजराइल के खिलाफ ईरान रच रहा साजिश? हिजबुल्लाह और यहूदी बढ़ाएंगे नेतन्याहू की टेंशन!

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 14, 2023, 05:43 PM IST

Hezbollah In Israel-Hamas War: ईरान के विदेश मंत्री ने दावा किया है कि अगर लड़ाई में हिजबुल्लाह शामिल हुआ तो इजराइल को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। वहीं यहूदी समुदाय के लोग इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का इजराइल और अमेरिका में विरोध कर रहे हैं। सवाल ये उठ रहा है कि क्या इजराइल के खिलाफ ईरान साजिश रच रहा है?

Israel-Hamas War Updates: हमास और इजराइल के बीच छिड़े युद्ध में कौन इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की टेंशन बढ़ा रहा है? यहूदी समुदाय के लोगों ने नेतन्याहू के खिलाफ विरोध तेज कर दिया है। नेतन्याहू के खिलाफ इजराइल और अमेरिका में यहूदी प्रदर्शन कर रहे हैं और उनपर यहूदी को बदनाम करने का आरोप लगा रहे हैं। अजीब बात ये है कि प्रदर्शनकारी फिलिस्तीन के समर्थन में झंडे लहरा रहे हैं।

Israel Hamas War Hezbollah Jews Benjamin Netanyahu

बेंजामिन नेतन्याहू का इजराइल और अमेरिका में विरोध।

क्या यहूदियों को उकसा रहा है ईरान?

सवाल ये उठ रहा है कि क्या इजराइल के खिलाफ ईरान साजिश रच रहा है? दरअसल, ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी ने यहूदी धर्मगुरुओं से मुलाकात की। सवाल ये भी है कि आखिर ऐसा क्या हो गया जो यहूदी ही यहूदी राष्ट्र के विरोध में हैं और वे फिलिस्तीनी मुसलमानों का समर्थन क्यों कर रहे हैं?

End of Feed