Iraq: कुर्दिस्तान में बाढ़ ने मचाई तबाही; 3 की दर्दनाक मौत, चमचमल, कालार और रान्या में दर्जनों घायल

इराक के कुर्दिस्तान क्षेत्र में भारी बारिश के बाद आई विनाशकारी बाढ़ ने कई लोगों की जान ले ली और कई घायल हुए हैं। चमचमल, कालार और रान्या जैसे शहर बाढ़ की चपेट में आए। स्थानीय लोग और स्वयंसेवक मिलकर राहत और सफाई कार्य में जुट गए हैं, जबकि सरकारें सहायता भेज रही हैं।

Iraq Kurdistan Flood: इराक के कुर्दिस्तान क्षेत्र में विनाशकारी बाढ़ के कारण कई लोग मारे गए और घायल हुए। अर्ध-स्वायत्त कुर्द क्षेत्र की कुछ शहरों में बाढ़ के पानी के बहाव से कम से कम तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि, चमचमल, कालार और रान्या में अचानक बाढ़ दो दिनों से हो रही लगातार भारी बारिश के बाद आई। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, बाढ़ में दर्जनों अन्य लोग भी घायल हुए।

End of Feed