होर्मुज में ईरानी युद्धपोत ने भारतीय टैंकर को रोका,ओमान कॉरिडोर से लौटाया, रिपोर्ट में दावा

ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी फार्स ने दावा किया है कि भारतीय तेल टैंकर HAANA ने हॉर्मुज के दक्षिणी रास्ते से गुजरने की कोशिश की,लेकिन एक बड़े ईरानी युद्धपोत ने उसे चेतावनी देकर वापस लौटने पर मजबूर कर दिया।

ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में एक भारतीय तेल टैंकर को ईरानी युद्धपोत द्वारा रोके जाने की खबर सामने आई है। ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी फार्स के मुताबिक,भारतीय तेल टैंकर HAANA ने हॉर्मुज के दक्षिणी रास्ते से गुजरने की कोशिश की,लेकिन एक बड़े ईरानी युद्धपोत ने उसे चेतावनी देकर वापस लौटने पर मजबूर कर दिया।

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में भारतीय टैंकर को रोका।

फार्स ने सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया कि HAANA दक्षिणी मार्ग, जिसे ओमान कॉरिडोर के नाम से भी जाना जाता है, से गुजरने की कोशिश कर रहा था। ईरानी पोत की चेतावनी के बाद टैंकर ने अपना रास्ता बदल लिया। हालांकि, इस दावे की अभी तक भारतीय अधिकारियों, टैंकर संचालक या किसी स्वतंत्र समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने पुष्टि नहीं की है।

End of Feed