लाइव प्रसारण के दौरान ईरानी टीवी स्टूडियो पर गिरी इजरायली मिसाइल, सबकुछ छोड़कर भागी एंकर - VIDEO

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 16, 2025, 10:55 PM IST

इस वीडियो में दिख रहा है कि प्रोग्राम के बीच अचानक एक विस्फोट हुआ, जिससे पीछे की स्क्रीन कट गई और एंकर सबकुछ छोड़कर निकल भागी।

Israel Strikes Iranian TV Studio: ईरान-इजरायल युद्ध लगातार जारी है और एक-दूसरे पर मिसाइलों की बारिश हो रही है। इसी बीच ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी ने सोमवार को बताया कि इजराइली हमले के बाद सरकारी टेलीविजन ने सीधा प्रसारण अचानक रोक दिया। इस वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला एंकर आक्रमकता से इजरायल के खिलाफ कुछ बोल रही, तभी एक तेज धमाका होता है और स्टूडियो पूरी तरह हिल जाता है। महिला एंकर तुरंत वहां से भागती है।

Iran-Israel war

ईरान के टीवी स्टूडियो पर एयर स्ट्राइक

धमाका होते ही भागी एंकर

इस वीडियो में दिख रहा है कि प्रोग्राम के बीच अचानक एक विस्फोट हुआ, जिससे पीछे की स्क्रीन कट गई और एंकर सबकुछ छोड़कर निकल भागी। बैकग्राउंड में चीख-पुकार साफ सुनी जा सकती है। इसके बाद पहले से रिकॉर्ड किए गए कार्यक्रमों का प्रसारण होने लगा। एक घंटे पहले इजराइल ने ईरान की राजधानी के उस क्षेत्र को खाली करने की चेतावनी जारी की थी जहां टीवी स्टूडियो स्थित हैं।

End of Feed