होर्मुज के बाद अब PAK सीमा पर बढ़ा तनाव, ईरान ने रास्क बॉर्डर पर कई आतंकियों को किया ढेर

Iran Pakistan Border: ईरान ने बुधवार को पाकिस्तानी सीमा से दाखिल हुई कई आतंकवादियों को मार गिराया है। ईरानी सुरक्षाबलों ने रास्क बॉर्डर पर यह कार्रवाई घुसपैठ के तत्काल बाद की।

Iran Pakistan Border: ईरान ने बुधवार को पाकिस्तानी सीमा से दाखिल हुई कई आतंकवादियों को मार गिराया है। ये घटना उस वक्त हुई जब अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान मध्यस्थता कराने की कोशिश कर रहा है, लेकिन इस घटना के बाद अब दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

Iran Pakistan Border

ईरान ने रास्क बॉर्डर पर कई आतंकी किए ढेर (फोटो साभार: AI)

रास्क बॉर्डर पर कई आतंकी ढेर

ईरान की तस्नीम न्यूज के मुताबिक, ईरानी सुरक्षाबलों ने रास्क बॉर्डर पर पाकिस्तान की तरफ से घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकवादियों को मार गिराया। बकौल रिपोर्ट, ईरानी सुरक्षाबलों ने जैश अल-जुल्म/जैश अल-अदल से जुड़े आतंकवादियों की एक टीम को तबाह कर दिया है। यह कार्रवाई उस वक्त की गई जब आतंकी पाकिस्तान सीमा घुसपैठ कर रहे थे।

End of Feed