अमेरिका को ईरान ने बताकर किया था एयरबेस पर हमला- ट्रंप का दावा, कहा- 14 मिसाइल में से 13 को मार गिराया

ईरान ने सोमवार की रात कतर में स्थित अमेरिकी एयरबेस पर मिसाइल से हमला बोला था। मिसाइलों की संख्या को लेकर अलग-अलग दावे हैं। अमेरिका का दावा है कि 14 मिसाइलें दागीं गईं, जबकि कतर ने कहा कि 19 मिसाइलें दागीं गईं हैं। पहले 6 मिसाइलें दागे जाने की खबर थी।

कतर में स्थित अमेरिकी एयरबेस पर ईरान के हमले के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पहली प्रतिक्रिया आ गई है। ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान ने हमले से पहले अमेरिका को वार्निंग दे दी थी। ट्रंप ने कहा कि ईरान का यह हमला कमजोर था। ट्रंप की मानें तो ईरान ने 14 मिसाइलों को लॉन्च किया था, जिसमें से 13 को एयर डिफेंस सिस्टम ने मार गिराया और एक को छोड़ दिया।

donald trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)

End of Feed