ट्रंप प्रशासन तनाव बढ़ने से रोकने के लिए ईरान पर होने वाले नए हमलों से इज़राइल को दूर रख रहा है। CNN ने दो इजराइली सूत्रों के हवाले से बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्रशासन हमलों में इजराइल को शामिल नहीं करना चाहता, क्योंकि उन्हें डर है कि इससे टकराव और बढ़ सकता है। CNN के अनुसार, इजराइली सूत्रों ने बताया कि अमेरिकी प्रशासन ईरान के खिलाफ चल रही सैन्य कार्रवाई में इजराइल की सीधी भागीदारी नहीं चाहता है।
इजराइल को दूर क्यों रख रहा ट्रंप प्रशासन? (फाइल फोटो)
एक सूत्र ने CNN को बताया, '[इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन] नेतन्याहू वास्तव में अमेरिकी हमलों में शामिल होना चाहेंगे।' सूत्र ने आगे कहा, 'लेकिन अमेरिका अभी इजराइल को इसमें शामिल नहीं करना चाहता।' यह रिपोर्ट ऐसे समय में आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच जवाबी हमले हो रहे हैं और ट्रंप ने घोषणा की है कि वाशिंगटन और तेहरान के बीच युद्धविराम 'खत्म' हो गया है।
'ईरान ने बातचीत के लिए कहा...'ट्रंप का बड़ा दावा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को दावा किया कि ईरान ने बातचीत जारी रखने के लिए अमेरिका से संपर्क किया है, जबकि उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर एक नई पोस्ट में घोषणा की कि दोनों देशों के बीच युद्धविराम 'खत्म'हो गया है। ट्रंप ने लिखा, 'इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ने हमसे 'बातचीत' जारी रखने के लिए कहा है। लेकिन अमेरिका ने उन्हें साफ-साफ कह दिया है कि युद्धविराम खत्म हो गया है!'
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:'हम बातचीत के लिए राजी, पर सीजफायर हो गया खत्म', ईरान के साथ तनाव के बीच ट्रंप के बयान से बढ़ी हलचल
बातचीत को 'समय की बर्बादी' बताया था
नाटो शिखर सम्मेलन में अपनी पिछली टिप्पणियों में, ट्रंप ने तेहरान के साथ बातचीत को 'समय की बर्बादी' बताया था और ईरान के नेतृत्व की कड़ी आलोचना करते हुए कहा था कि वे अब उनके साथ कोई लेन-देन नहीं करना चाहते। उन टिप्पणियों के बावजूद, उन्होंने कूटनीतिक बातचीत जारी रखने की संभावना को पूरी तरह खारिज नहीं किया और कहा कि अमेरिकी वार्ताकार बातचीत जारी रखने के लिए स्वतंत्र हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:क्या इस दिन सामने आएंगे मोजतबा खामनेई? 28 फरवरी के बाद नजर नहीं आए हैं ईरान के नए सुप्रीम लीडर
बातचीत के लिए तेहरान पहुंचे कतर के वार्ताकार
यह तीखी बयानबाजी ऐसे समय में हुई जब तेहरान और वाशिंगटन ने नए हमले शुरू किए। अमेरिका ने ईरान के खिलाफ नए हवाई हमले किए और तेहरान ने पश्चिमी एशिया में अमेरिका के सहयोगी देशों को निशाना बनाकर जवाब दिया।ताज़ा घटनाक्रम के अनुसार, तनाव कम करने की कोशिश में कतर के वार्ताकार ईरानी अधिकारियों से बातचीत करने के लिए ईरान पहुंच गए हैं। इन वार्ताओं का उद्देश्य कतर या पाकिस्तान में व्यापक बातचीत जारी रखने के लिए माहौल तैयार करना है।
