ईरान ने जारी किया Mojtaba Khamenei का वीडियो, फुटेज ने क्यों बढ़ाया सस्पेंस?

ईरान की अर्ध-सरकारी Mehr News Agency ने सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई का एक वीडियो जारी किया है। यह वीडियो ऐसे समय सामने आया है जब इजरायली मीडिया ने उनकी तबीयत बेहद खराब होने की खबरें दी थीं। हालांकि, वीडियो कब रिकॉर्ड किया गया था, इसकी जानकारी नहीं दी गई है, इसलिए इससे उनकी मौजूदा स्वास्थ्य स्थिति की स्वतंत्र पुष्टि नहीं होती।

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई की सेहत को लेकर चल रही अटकलों के बीच उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी मेहर न्यूज ने उनका एक वीडियो जारी किया है। हालांकि, इस वीडियो की तारीख स्पष्ट नहीं की गई है। वीडियो में मोजतबा खामेनेई धार्मिक शिक्षा देते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो ऐसे समय सामने आया है जब इजरायली मीडिया में मोजतबा खामेनेई की तबीयत बेहद खराब होने और उनकी हालत गंभीर होने की खबरें सामने आई थीं। कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया था कि उनकी हालत बेहद नाजुक है और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

iran supreme leader

ईरानी मीडिया ने जारी किया मोजतबा खामेनेई का वीडियो। ANI/ Iran's Mehr News agency

पहली बार सामने आया वीडियो

Mehr News की ओर से जारी फुटेज में मोजतबा खामेनेई छात्रों के बीच धार्मिक विषय पर चर्चा करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, एजेंसी ने यह स्पष्ट नहीं किया कि वीडियो कब रिकॉर्ड किया गया था। यही वजह है कि इस फुटेज को उनकी मौजूदा स्वास्थ्य स्थिति का निर्णायक सबूत नहीं माना जा सकता। मोजतबा खामेनेई के सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आने को लेकर पिछले कई महीनों से सवाल उठते रहे हैं। उनके सर्वोच्च नेता बनने के बाद से उनकी सार्वजनिक मौजूदगी बेहद सीमित रही है और उनकी ओर से अधिकतर संवाद लिखित बयानों के जरिए हुआ है।

End of Feed