'US के साथ कूटनीतिक समाधान के लिए अब भी तैयार', ईरान के विदेश मंत्री अराघची का बड़ा ऐलान

Iran US Conflict: ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बुधवार को कहा कि तेहरान अभी भी अमेरिका के साथ संघर्ष का कूटनीतिक हल निकालने के लिए तैयार है।

Iran US Conflict: अमेरिका के साथ जारी संघर्ष के बीच ईरान ने कूटनीतिक समाधान की संभावनाओं को खुला रखने की बात कही। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बुधवार को कहा कि तेहरान अभी भी अमेरिका के साथ संघर्ष का कूटनीतिक हल निकालने के लिए तैयार है। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान की सशस्त्र सेनाएं देश की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार हैं, लेकिन उनका देश कूटनीति को सफल होने का मौका दे रहा है।

Abbas Araghchi

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची

'मध्यस्थों के संपर्क में ईरान'

अराघची ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''हमारी बहादुर सेनाएं मातृभूमि की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार हैं, लेकिन ईरान कूटनीति को सफल होने का मौका देना जारी रखे हुए है।'' अराघची ने बताया कि ईरान लगातार मध्यस्थों के साथ संपर्क में है। इस बातचीत का मकसद ऐसे विचारों और विकल्पों पर चर्चा करना है, जिनसे ईरान की सात दिवसीय योजना को एक सप्ताह से भी कम समय में लागू किया जा सके।

End of Feed