VIDEO: जब फूट-फूटकर रोए ईरानी संसद स्पीकर गालीबाफ और विदेश मंत्री अराघची, अयातुल्ला खामेनेई को विदाई देते वक्त भर आईं आंखें

Ayatollah Ali Khamenei Funeral: ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को अंतिम विदाई देते समय तेहरान में भावुक माहौल देखने को मिला। ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालीबाफ और विदेश मंत्री अब्बास अराघची श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपने आंसू नहीं रोक सके। दोनों नेताओं का भावुक वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। ग्रैंड मोसाला मस्जिद में आयोजित अंतिम दर्शन में देश के शीर्ष नेताओं, सैन्य अधिकारियों और हजारों लोगों ने खामेनेई को श्रद्धांजलि दी।

Ayatollah Ali Khamenei Funeral: तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को अंतिम विदाई देने के दौरान भावुक माहौल देखने को मिला। अंतिम दर्शन के दौरान ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालीबाफ और विदेश मंत्री अब्बास अराघची अपने आंसू नहीं रोक सके। दोनों नेताओं का भावुक होकर रोने का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

ayatullah

अयातुल्ला अली खामेनेई को अंतिम विदाई देने के दौरान मोहम्मद बाघेर गालीबाफ और अब्बास अराघची के छलक पड़े आंसू।

फार्स न्यूज एजेंसी के मुताबिक, शुक्रवार से तेहरान में खामेनेई के शोक समारोह शुरू हो गए हैं। ग्रैंड मोसाला मस्जिद में उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है, जहां देश के शीर्ष नेता, सैन्य अधिकारी और बड़ी संख्या में आम लोग श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे हैं।

End of Feed