'गुड कॉप-बैड कॉप वाला खेल अब पुराना हो गया', इजरायल ने बेरूत पर किया हमला तो US पर बरसा ईरान

Iran US Peace Deal: ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकर गालिबाफ ने अमेरिका पर निशाना साधते हुए कहा कि गुड कॉप और बैड कॉप वाला खेल अब पुराना हो गया है।

Iran US Peace Deal: अमेरिका और ईरान के बीच स्थायी शांति समझौते पर हस्ताक्षर की चर्चाओं के बीच हालात एक बार फिर तनावपूर्ण होते नजर आ रहे हैं। इस बीच, इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत के दक्षिणी उपनगरों हिजबुल्लाह से जुड़ी संरचनाओं को निशाना बनाते हुए नए हवाई हमले किए हैं।

Lebanon Israel Iran War

इजरायल ने बेरूत पर किया हवाई हमला

अमेरिका पर बरसा ईरान

ईरान ने इजरायल की इस कार्रवाई की कड़ी निंदा की। ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकर गालिबाफ (Mohammad Bagher Ghalibaf) ने अमेरिका पर निशाना साधते हुए कहा कि गुड कॉप और बैड कॉप वाला खेल अब पुराना हो गया है। उन्होंने सवाल उठाया कि अमेरिका या तो अपने वादों को पूरा करने की इच्छाशक्ति नहीं रखता या फिर उनमें ऐसा करने की क्षमता नहीं है।

End of Feed