ईरान ने 'होर्मुज' खोलने के लिए रखीं नई शर्तें, UAE के जहाज पर मिसाइल हमले का दावा; मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव

होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर ईरान ने अमेरिका के सामने नई शर्तें रख दी हैं। तेहरान ने अमेरिकी सैन्य वापसी, बंदरगाहों की नाकाबंदी हटाने और प्रतिबंध खत्म करने की मांग की है। इसी बीच UAE ने ईरानी मिसाइल से अपने जहाज को निशाना बनाने का आरोप लगाया है।

मध्य पूर्व (Middle East) में तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। एक तरफ जहां 'होर्मुज जलडमरूमध्य' को फिर से खोलने के लिए समझौते की उम्मीद जताई जा रही थी, वहीं ईरान ने अब जलमार्ग को दोबारा खोलने के लिए अमेरिका के सामने नई और कड़ी शर्तें रख दी हैं। इसी बीच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने दावा किया है कि उसके एक कमर्शियल जहाज को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरते समय ईरानी मिसाइल से निशाना बनाया गया। दूसरी ओर यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर सैन्य कार्रवाई की गई है।

Strait of Hormuz

ईरान की नई शर्तों से अटकी होर्मुज डील! (File Photo)

अमेरिका के व्यवहार में बदलाव तक नहीं खुलेगा होर्मुज

ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल (SNSC) ने कहा है कि जब तक अमेरिका अपने व्यवहार में सुधार नहीं लाता, तब तक होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोला जाएगा। परिषद के सचिव और रिवोल्यूशनरी गार्ड के कमांडर मोहम्मद बाघेर जोलघद्र ने अमेरिका के सामने कई मांगें रखी हैं।

End of Feed