इजराइली हमले में मारे गए ईरानी IRGC के खुफिया प्रमुख, जून 2025 में ही संभाली थी कुर्सी

Iran War: इजराइल- अमेरिका ने सोमवार को ईरान को बड़ा झटका दे दिया है। ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड के खुफिया प्रमुख एक इजराइली हमले में मारे गए हैं। ईरान ने इसकी पुष्टि कर दी है।

Iran War: ईरान से बड़ी खबर आ रही है। इजराइली हमले में ईरान के अर्धसैनिक बल रिवोल्यूशनरी गार्ड के खुफिया प्रमुख मारे गए है। ईरानी मीडिया ने खुद इसकी पुष्टि की है। ईरान के सरकारी मीडिया के अनुसार, सोमवार को एक हमले में ईरान के अर्धसैनिक रिवोल्यूशनरी गार्ड के खुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की हत्या कर दी गई। IRGC ने इस हत्या का आरोप अमेरिका और इजराइल पर लगाया है।

End of Feed