होर्मुज पर ट्रंप के दावे से भड़का ईरान, बोला- 'भ्रम जल्द दूर कर देंगे'

होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ गया है। डोनाल्ड ट्रंप ने AI तस्वीर साझा कर इसे “NEW U.S. Territory” बताया और अमेरिकी नियंत्रण का दावा किया। ईरान ने इसे ट्रंप का भ्रम बताते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी।

होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इसे “NEW U.S. Territory” बताने वाले AI-जनरेटेड पोस्ट पर ईरान ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। ईरानी अधिकारियों ने ट्रंप के दावे को भ्रम बताते हुए कहा कि उनका यह भ्रम जल्द दूर किया जाएगा।

Trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)

ईरान के उप विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ट्रंप की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ट्रंप ने “शाश्वत फारस की खाड़ी” का नाम सही लिखा है, लेकिन होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर उनका भ्रम जल्द या तो परिस्थितियों से दूर होगा या फिर ईरान इसे दूर करेगा। उन्होंने ट्रंप को निशाने पर लेते हुए लिखा कि होर्मुज को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति का दावा वास्तविकता से परे है।

End of Feed