Strait of Hormuz: होर्मुज जलडमरूमध्य बंद करेगा ईरान, संसद में प्रस्ताव पास; पूरी दुनिया की तेल सप्लाई होगी प्रभावित

Strait of Hormuz: ईरान की संसद ने अमेरिकी हमलों के जवाब में होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने को मंजूरी दे दी है। देश के सरकारी मीडिया प्रेस टीवी ने रविवार (22 जून, 2025) को मजलिस के सदस्य एस्माईल कोवसरी के हवाले से बताया।

Strait of Hormuz: अमेरिका के हमले के बाद ईरान ने बड़ा फैसला किया। ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य बंद करने जा रहा है, इसके लिए ईरानी संसद में प्रस्ताव पास हो गया है। आज अमेरिका ने ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर हमला किया था, जिसके बाद से अंदेशा जताया जा रहा था कि ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद कर सकता है। जिसके बाद आज इसपर वोटिंग हुई। रिपोर्ट के अनुसार, होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने का अंतिम निर्णय ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद को लेना है। होर्मुज जलडमरूमध्य फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी और अरब सागर से जोड़ता है और यह दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल व्यापार मार्गों में से एक है।

End of Feed