ईरान की नतांज परमाणु सुविधा पर हवाई हमला, अमेरिका और इजराइल ने बनाया निशाना

US-Iran war: अमेरिका और इज़राइल ने ईरान की नतांज परमाणु सुविधा पर हमला किया है। ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन ने कहा कि मध्य ईरान के उस क्षेत्र में 'रेडियोधर्मी पदार्थों के रिसाव की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है।'

US Israel hit Iran's Natanz nuclear facility: ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र को शनिवार को एक हवाई हमले में निशाना बनाया गया। ईरान की आधिकारिक समाचार एजेंसी 'मिजान' ने यह जानकारी दी। एजेंसी ने कहा कि संयंत्र से कोई रेडियोधर्मी विकिरण नहीं हुआ है। देश के परमाणु ऊर्जा संगठन ने बताया कि शनिवार को अमेरिका और इजराइल ने ईरान की नतांज परमाणु सुविधा को निशाना बनाया।

ईरान की नतांज परमाणु सुविधा पर हवाई हमला

ईरान की नतांज परमाणु सुविधा पर हवाई हमला

तसनीम समाचार एजेंसी द्वारा जारी एक बयान में संगठन ने कहा, 'अमेरिका और कब्जा करने वाले जायोनी शासन द्वारा हमारे देश के खिलाफ किए गए आपराधिक हमलों के बाद, आज सुबह नतांज संवर्धन परिसर को निशाना बनाया गया।' इसमें यह भी कहा गया कि मध्य ईरान के इस इलाके में 'रेडियोएक्टिव पदार्थों के लीक होने की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है।'

End of Feed