'जानलेवा भंवर में फंसेगा दुश्मन...', अमेरिकी नाकेबंदी पर ईरान का घातक पलटवार, कहा- होर्मुज पर हमारा नियंत्रण

Hormuz Crisis Deepen: अमेरिका-ईरान के बीच इस्लामाबाद वार्ता विफल होने के बाद होर्मुज स्ट्रेट पर संकट गहराता जा रहा है। इस बीच, तेहरान ने कहा कि होर्मुज पर ईरानी सुरक्षा बलों का 'पूर्ण नियंत्रण' है

Hormuz Crisis Deepen: अमेरिका-ईरान के बीच इस्लामाबाद वार्ता विफल होने के बाद होर्मुज स्ट्रेट पर संकट गहराता जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बिना रुके ईरान को एक के बाद एक चेतावनी दे रहे हैं। ट्रंप का मानना है कि तेहरान अंतत: अमेरिकी मांगों को मान लेना। होर्मुज में नाकेबंदी वाली टिप्पणी के बाद ट्रंप ने एक इंटरव्यू में कहा कि तेहरान बातचीत की मेज पर वापस आएगा। इस बीच, तेहरान ने अमेरिका को करारा जवाब देते हुए कहा कि होर्मुज पर ईरानी सुरक्षा बलों का 'पूर्ण नियंत्रण' है और रिवोल्यूशनरी गार्ड्स किसी भी गलत कदम का ऐसा जवाब देंगे कि दुश्मन होर्मुज स्ट्रेट के घातक भंवर में फंस जाएगा।

'जानलेवा भंवर में फंसेगा दुश्मन...', अमेरिकी नाकेबंदी पर ईरान का घातक पलटवार, कहा- होर्मुज पर हमारा नियंत्रण

US पर भड़का IRGC

ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने अमेरिका और पश्चिमी देशों को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि किसी भी गलत कदम का जवाब ऐसा होगा कि दुश्मन इस स्ट्रेट के घातक भंवर में फंस जाएगा। उन्होंने दावा किया कि इस पूरे क्षेत्र पर ईरानी सुरक्षा बलों का पूर्ण नियंत्रण है।

End of Feed