दुनिया

तेहरान से समझौता न होने से बौखलाए ट्रंप, चीन को दी धमकी; बोले- ईरान को हथियार दिए तो लगाएंगे 50 % टैरिफ

Donald Trump Threatens China: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को टैरिफ बम की धमकी दी। ट्रंप ने एक कार्यक्रम में कहा कि अगर चीन ने ईरान की हथियारों से मदद की तो वह उस पर 50 % टैरिफ लगाएंगे।

Image

ट्रंप-जिनपिंग (AP)

Donald Trump Threatens China: इस्लामाबाद में ईरान से कोई समझौता न होने से अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप बौखला गए हैं। वे ईरान और उसके सहयोगियों को धमकी पर धमकी दिए जा रहे हैं। फारस की खाड़ी में नौसेना उतारने और होर्मुज स्ट्रेट की नाकाबंदी करने की धमकी के बाद अब ट्रंप ने चीन को अपने निशाने पर लिया है। उन्होंने चीन को धमकी देते हुए कहा है कि अगर वह ईरान को हथियार सप्लाई करता है,तो उस पर 50% तक टैरिफ लगाया जाएगा।

मुझे नहीं लगता वे ऐसा करेंगे-ट्रंप

ट्रंप ने यह बयान फॉक्स न्यूज के कार्यक्रम 'Sunday Morning Futures'में दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसी रिपोर्ट्स मिली हैं कि चीन ईरान को एंटी-एयरक्राफ्ट 'शोल्डर मिसाइल'देने पर विचार कर रहा है। हालांकि,उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें पूरा भरोसा नहीं है कि चीन ऐसा करेगा।

किया तो हम लगाएंगे 50 % टैरिफ

ट्रंप ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि वे ऐसा करेंगे,क्योंकि हमारे संबंध अच्छे हैं। लेकिन अगर उन्होंने ऐसा किया, तो हम 50% टैरिफ लगाएंगे। उन्होंने यह भी जोड़ा कि अगर चीन की ओर से किसी भी तरह की हथियार सप्लाई पकड़ी गई,तो सख्त आर्थिक कार्रवाई की जाएगी।

    चीन-ईरान मिलकर अमेरिका को इकोनॉमिक वारफेयर के जरिए दे रहे मात- रिपोर्ट

    वहीं, इससे इतर एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चीन और ईरान ने एक साथ मिलकर इकोनॉमिक वारफेयर के जरिए अमेरिका को उसी के खेल में चुनौती देना शुरू कर दिया है। द वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों देशों ने सप्लाई चेन और व्यापारिक नेटवर्क का इस्तेमाल रणनीतिक हथियार की तरह किया है।

    रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन ने पिछले साल अमेरिका को रेयर अर्थ मिनरल्स के निर्यात को सीमित किया, वहीं अब ईरान द्वारा होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने से वैश्विक तेल कीमतों में उछाल आया। इन कदमों को अमेरिका के खिलाफ आर्थिक दबाव बनाने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।

    Shiv Shukla
    शिव शुक्लाauthor

    शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

    और पढ़ें
    End of Article