अब कौन सा नया हथियार लाएगा ईरान? जिसका दावा कर रहा IRGC; पहले ही बैलिस्टिक मिसाइलों ने बरपा रखा है कहर

ईरान ने नए हथियारों को जंग में उतारने की धमकी दी है। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने कहा है कि जल्द ही ईरान नई पीढ़ी के हथियार जंग में उतारेगा, जो अभी तक युद्ध में नहीं देखे गए हैं।

ईरान ने अब नए हथियारों को लेकर एक धमकी दी है। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि जल्द ही जंग के मैदान में वो ऐसे हथियार उतारेगा, जो अभी तक जंग के मैदान में नहीं दिखा है। अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर यह हमला परमाणु बम बनाने से रोकने को लेकर किया है, कम से कम ऐसा दावा किया जाता है, ऐसे में ईरान की नए हथियारों की धमकी कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें पहले ही अमेरिका-इजराइल को चोट पर चोट दे रही है।

End of Feed