ईरान ने दोहा में अमेरिकी बेस पर बरसाईं मिसाइलें, कतर ने अपना एयरस्पेस किया बंद; एयर डिफेंस सिस्टम भी सक्रिय

Iran Strike on US Base: इजरायल-ईरान संघर्ष में अमेरिका की एंट्री के बाहर तनाव और भी ज्यादा बढ़ गया और अब ईरान ने कतर में मौजूद अमेरिका के एयरबेस पर निशाना साधा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान ने कतर में अमेरिकी ठिकानों पर 6 मिसाइलें दागी हैं। बता दें कि कतर में अल उदीद एयर बेस अमेरिकी सेना का एक प्रमुख ठिकाना है।

Iran Strike on US Base: इजरायल-ईरान संघर्ष में अमेरिका की एंट्री के बाहर मिडिल ईस्ट में तनाव और भी ज्यादा बढ़ गया। दोहा में कई धमाकों की आवाज सुनी गई है। ईरान ने कतर में मौजूद अमेरिका के एयरबेस पर निशाना साधा है। रायटर की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान ने कतर में अमेरिकी ठिकानों पर 6 मिसाइलें दागी हैं।

Tehran

तेहरान में हवाई हमला

Annunciation of Victory ऑपरेशन शुरू

यह हमला तेहरान की उस धमकी के बाद हुआ जिसमें उसने अमेरिकी की ओर से परमाणु स्थलों को पर किए गए हमलों का बदला लेने की बात कही थी। ईरानी समाचार एजेंसी के मुताबिक, ईरान ने इराक और कतर में अमेरिकी ठिकानों के खिलाफ 'Annunciation of Victory' मिसाइल ऑपरेशन की शुरुआत की।

End of Feed